पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीट का खोखा बंद करवाने की उठाई मांग

मीट का खोखा बंद करवाने की उठाई मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढिलवांरोड पर खुले मीट के खोखे को बंद करवाने के लिए लोगों ने एसडीएम तपा को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को समस्या से अवगत करवाते राजिंदर सिंह, प्रेम सिंह, बलवंत सिंह, साधू सिंह, गुरचेत सिंह, परमिंदर कौर, डिंपल रानी, जसवंत सिंह, ज्ञान कौर, राज कौर, दर्शन सिंह, सुखमिंदर सिंह, अमनदीप शर्मा ने बताया कि मीट के खोखे खुले होने से जहां सारा दिन बदबू आती रहती है, वहीं जानवर भी आसपास मंडराते रहते हैं।

इससे महिलाओं और बच्चों को खोखे के पास से शर्मसार होकर गुजरना पड़ता है। कई बार पुलिस को भी समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने तपा के एसडीएम शिव कुमार को खोखे बंद करवाने की अपील की कि और कहा कि अगर जल्दी ही खोखे बंद ना करवाए तो संघर्ष किया जाएगा। एसडीएम ने लोगों को जल्दी ही खोखे बंद करवाने का भरोसा दिलाया।