मंदिर के पास खुला शराब का ठेका बंद हो
बरनाला| शैहणामें माता रानी के बीबडिया मंदिर के पास खुले शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर लोगों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है। सरपंच अमृतपाल सिंह खालसा ने कहा कि कर आबकारी विभाग ने मंदिर के पास शराब का ठेका अलाट कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, अगर जल्द ही ठेका बंद हुआ तो कड़ा संघर्ष करेंगे। इस मौके पर गुरविंदर सिंह नामधारी, जग्गा दास बावा, दर्शन सिंह, स्वर्णजीत सिंह और मनोहर दास आदि मौजूद थे।