पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ढिल्लों के चचेरे भाई की हादसे में मौत

विधायक ढिल्लों के चचेरे भाई की हादसे में मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> जख्मी प|ी और बच्चे अस्पताल में उपचाराधीन

भास्करसंवाददाता|बरनाला

हलकेके कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों के चाचा के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। चाचा चंद सिंह का बेटा गुरजंट सिंह जोकि अपनी प|ी बच्चों के साथ किसी रिश्तेदारी में मोगा जा रहा था, तो बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गुरजंट सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी प|ी बच्चों को लुधियाना डीएमसी में दाखिल करवाया है।

शनिवार को गांव टल्लेवाल में गुरजंट सिंह का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें विधायक केवल सिंह ढिल्लों सहित पूरी कांग्रेस लीडरशिप के अलावा हजारों लोगों ने पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरेंदर सिंह, पूर्व सीएम बीबी रजिंदर कौर भट्ठल, कांग्रेस यूथ आल इंडिया के प्रधान राजा वडिंग के अलावा नगर काउंसिल बरनाला के पर्व प्रधान मक्खन शर्मा, सियासी सचिव गुरजीत बराड़, यूथ के प्रधान सुरेश डिंपल उप्पली, वाइस प्रधान वरूण बत्ता, रछपाल कैरे, पार्षद सुखजीत कौर सुक्खी, राजू चौधरी, विनोद चोबर, बलदेव भुच्चर आदि ने विधायक केवल सिंह ढिल्लों के साथ दुख व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...