पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेएनयू में हुए प्रदर्शन पर आप कांग्रेस की चुप्पी खतरे की घंटी: समाधिया

जेएनयू में हुए प्रदर्शन पर आप कांग्रेस की चुप्पी खतरे की घंटी: समाधिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में हुए देश विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ कांग्रेस आम आदमी पार्टी जैसी बड़ी राजसी पार्टियों की चुप्पी एक गहरी चिंता का विषय है। शांत सभ्य समाज के लिए इस तरह की चुप्पी खतरे की घंटी है। ये बात जिला बरनाला के बजरंग दल के संयोजक नीलमणि समाधिया ने कही।

उन्होंने कहा कि जेएनयू के अंदर कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए, जिसका एबीवीपी, आरएसएस, भाजपा, शिव सेना एनडीए घटक दलों को छोड़कर किसी भी अन्य राजसी पार्टी ने इनका विरोध नहीं किया।

वाद-विवाद हमारे मजबूत लोकतंत्र की पहचान है, लेकिन देश का विरोध करने वालों का कांग्रेस अन्य सेकुलर पार्टी विरोध तक नहीं कर रहे। सिर्फ भाजपा का विरोध करने के लिए वह देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाले लोगों का साथ दे रहे है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में देश की संसद पर हमला करने वाले आतंकी अफजल गुरु का दिवस मनाया गया। हर मुद्दे पर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले केजरीवाल राहुल गांधी बिल्कुल चुप है। इन राजसी पार्टियों को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए कि वो कश्मीर में लड़ रहे आतंकवादियों के साथ है या फिर उनसे लड़ रहे हमारे देश के जवानों के साथ है। इस मौके पर प्रदीप कुमार, रशपिंदर सिंह, सोनी गोयल, संजय वालिया, हनी, अरविंदर मिश्रा, मनदीप कुमार, कुलदीप कुमार, राकेश रिशी, रवि सेन, रवि कुमार, अक्षय, रोहित, गौरव आदि हाजिर थे।

देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापार मंडल के सदस्य।

जानकारी देते हुए बरनाला बजरंग दल के संयोजक नीलमणि समाधिया अन्य।

बरनाला|जेएनयू यूनिवर्सिटीदिल्ली में देश विरोधी प्रदर्शन करने वालो के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे देश के अंदर बैठे देश के दुश्मनों को सख्त संदेश मिल सके। ये बात समाजसेवी मास्टर सुखविंदर सिंह भंडारी व्यापार मंडल के प्रधान नायब सिंह काला ने की। इस मौके पर उन्होंने देश विरोधी नारे लगाने वाले उनका समर्थन करने वालो के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रिंसीपल कर्म सिंह भंडारी, अवतार सिंह, मंगली वर्मा, बंटी ग्रोवर, राजिंदर उप्पल, जरनैल सिंह, जोगिंदर सिंह, महेन्द्र सिंह, लक्ष्मण दास आदि हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...