एसएचओ दविंदर सिंह ने संभाला कार्यभार
बरनाला|एसएसपी उपिंदरजीतसिंह घुम्मण ने थाना सिटी के एसएचअो नवदीप सिंह को बदलकर उन्हें थाना सदर का एसएचओ लगा दिया, जबकि उनकी जगह थाना सदर के एसएचओ दविंदर सिंह को थाना सिटी का नया एसएचओ नियुक्त किया है।
दविंदर सिंह ने शनिवार को पदभार संभाल लिया और कहा कि थाने में लोगों को इंसाफ देना और लोगों के काम पहल के आधार पर करना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
दविंदर सिंह।