पीड़िता को जल्द इंसाफ मिला तो 16 को देंगे धरना: रूडेके
बरनाला|तपा के बरनाला-बठिंडा रोड पर स्थित एक कार्टन मिल में काम करती मजदूर महिला का हाथ कटने के बावजूद मिल मालिकों की तरफ से उसे मुआवजा दिया गया और ही पुलिस ने मालिकों पर कोई कार्रवाई की।
महिला करमजीत कौर और वीरपाल कौर ने बताया कि गत 6 जनवरी को कारखाने में काम करते समय उसके हाथ की उंगलिया कटने के बावजूद उसकी मालिकों की तरफ से कोई मदद नहीं की गई। मजदूर नेता कामरेड गुरप्रीत सिंह रूडेके ने कहा कि अगर जल्द पीड़ित महिला को इंसाफ मिला तो 16 फरवरी को एसडीएम दफ्तर तपा के समक्ष धरना लगाया जाएगा।