कंस्ट्रक्शन वर्कर्स एंड लेबर स्कीम कर्नाटक की तर्ज पर लागू की जाए
संगरूर|कंस्ट्रक्शन वर्कर्सएंड लेबर यूनियन एटक की पहली राज्य स्तरीय कांफ्रेंस स्वतंत्र भवन में हुई। प्रधानगी मंडल में बोहड़ सिंह मुक्तसर, कश्मीर सिंह पटियाला, भरपूर सिंह बुल्लांपुर, गुरमीत कौर चंद भान, खुशियां सिंह बरनाला शामिल थे। महासचिव कामरेड सुखदेव शर्मा ने कहा कि यह स्कीम साल 2008 से चल रही है, लेकिन इसे लागू साल 2012 में करना शुरू किया गया। उन्होंने मांग की कि इस स्कीम के अधीन सभी वर्करों को लाभ दिया जाए कर्नाटक प्रदेश की तर्ज पर पंजाब में इस स्कीम को लागू किया जाना चाहिए।