पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेखा रोड पर सीवरेज डालने में खर्च होंगे 26 लाख रुपए: शौरी

सेखा रोड पर सीवरेज डालने में खर्च होंगे 26 लाख रुपए: शौरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको सेखा रोड पर काउंसिल प्रधान संजीव शौरी और नगर पार्षद जगराज सिंह पंडोरी ने टक लगा सीवरेज डालने का काम शुरू करवाया।शौरी ने कहा कि सेखा रोड पर 26 लाख की लागत से सीवरेज डालने का काम शुरू करवाया गया, जोकि एक साल के भीतर मुकम्मल हो जाएगा। नगर पार्षद जुगराज पंडोरी ने बताया कि सेखा रोड के निवासी काफी समय से सीवरेज की समस्या से जूझ रहे थे और पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के कर कमलों से लोगों की यह मांग पूरी हो चुकी है। इस मौके पर मोहिंदर सिंह, सरबजीत सिंह पंडोरी, नाजम सिंह भट्ठल, मिलखी सिंह पंडोरी, सुखविंदर सिंह और दारा सिंह आदि मौजूद थे।

सेखा रोड पर सीवरेज डालने का काम शुरू करवाते काउंसिल प्रधान शौरी, पार्षद जुगराज पंडोरी अन्य।

खबरें और भी हैं...