वजीफा परीक्षा में वीरपाल कौर अव्वल
गत10 फरवरी को बरनाला के एसएसडी कालेज में हुई वजीफा परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। कालेज प्रिसिंपल डा. बलविंद्र सिंह ने बताया कि पहला ईनाम वीरपाल कौर ने जीता जिसे 5100 का नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरा ईनाम शरनजीत कौर को 3100 का और तीसरा ईनाम लवइंदर सिंह को 2100 का दिया गया। सभी स्टूडेंट्स को एसडी सभा समूह के महासचिव एडवोकेट शिवदर्शन शर्मा, प्रधान डा. भीमसेन गर्ग और एजुकेशन डायरेक्टर शिव सिंगला ने सम्मानित किया।
वजीफा परीक्षा में अव्वल रही छात्राओं को सम्मानित करते कालेज प्रबंधक।