पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ससुराल वालों पर कार्रवाई के लिए पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

ससुराल वालों पर कार्रवाई के लिए पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपीससुरालियों पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पीड़ित महिला ने रविवार को मीडिया से बातचीत कर एसएसपी बरनाला से इंसाफ की गुहार लगाई है। बरनाला की रहने वाली पीड़ित महिला मोनिका ने बताया कि उसकी शादी 11 जुलाई 2012 को संगरूर के मूनक शहर में विजय कुमार गर्ग के बेटे डाक्टर परवीन गर्ग से हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति, सास, ससुर परिवार के अन्य लोग उससे मारपीट करने लगे और दाज के लिए तंग परेशान करने लगे। पिछले 15 माह से वह अपने मायके घर बरनाला में अपने बच्चे के साथ रह रही है और 2 बार बरनाला पुलिस को ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित दर्खास्त भी दे चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने पति डाक्टर परवीन गर्ग, ससुर विजय कुमार गर्ग, सास दर्शना देवी, देवर दीपक कुमार, देवरानी रविता रानी और ननद अनिता रानी पर मारपीट दहेज मांगने के आरोप लगा एसएसपी बरनाला से इंसाफ की गुहार लगाई है। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से बात करती पीड़िता और परिजन।

खबरें और भी हैं...