पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रणवीर और बलवीर कौर बने बेस्ट एथलीट

रणवीर और बलवीर कौर बने बेस्ट एथलीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसडीकालेज बरनाला में छठी वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन एसडी सभा के महासचिव एडवोकेट शिवदर्शन शर्मा, प्रधान डा. भीमसेन गर्ग और एजुकेशन डायरेक्ट शिव सिंगला ने किया।

इस अवसर पर नगर काउंसिल प्रधान संजीव शौरी और डीएसपी पलविंदर चीमां भी विशेष तौर पर पहुंचे। मीट में 600 से अधिक स्टूडेंट्स ने दमखम दिखाया। मीट में 100, 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर, रिले-शो, शाॅटपुट, डिस्कस थ्रो, लॉग जंप, ज्वैलिन थ्रो आदि के मुकाबले करवाए गए। लड़कों में रणवीर सिंह और लड़कियों में बलवीर कौर को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को एसडी सभा के महासचिव एडवोकेट शिवदर्शन शर्मा, शिव सिंगला, काउंसिल प्रधान संजीव शौरी और डीएसपी पलविंदर चीमां ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसडी कालेज के प्रिसिंपल डा. बलविंदर सिंह, प्रभात गैस के एमडी जतिंदर गोयल, पंजाब प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के प्रधान परवीन सिंगला, एडवोकेट कुलवंत राय गोयल, केवल बांसल, दीवानचंद बांसल, पुनीत जैन, नीरज शर्मा, भारत भूषण, चरनजीत सिंह, मनदीप कौर, भुपिंदर कौर, अमित, नीतू गुप्ता, जसवंत कौर, शकील अहमद, शरनप्रीत सिंह, रमनदीप कौर, वीरपाल कौर, प्रमोद गोयल, भुपिंदर सिंह, जतिंदर सिंगला आदि हाजिर थे।

रस्सा-कसी मुकाबलों में भाग लेती महिला खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...