पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने दर्जनों युवकों को पकड़ा

पुलिस ने दर्जनों युवकों को पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइन-डेको भारतीय संस्कृति विरोधी करार देने वाले हिंदु संगठनों के डर से प्रेमी जोड़े इस बार सड़कों पर खुलेआम प्यार का इजहार करते दिखाई नहीं दिए, जो मिले वे छुपछुपा कर मिले। दूसरी ओर शहर के 22 एकड़ के पास प्रपोज करने आए एक प्रेमी को प्रेमिका के भाइयों और अन्य रिश्तेदारों ने रंगे हाथ पकड़कर पहले तो उसकी खूब छित्तर परेड की और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिनभर पुलिस ने शहर भर के कालेजों, चौंक, होटलों अन्य स्थानों पर कड़ा पहरा लगाया हुआ था और साधारण कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात थे, बावजूद प्रेमियों ने अपनी प्रेमिकाओं से प्यार का इजहार कर ही दम लिया।

पुलिस ने विभिन्न जगहों से आधा दर्जन के करीब प्रेमियों को पकड़कर उन्हें थाने ले जाकर माफी मंगवाकर और चेतावनी देकर छोड़ा। वेलेंटाइन-डे के मौके पर कड़ी चेतावनी के चलते जहां हिंदु संगठनों ने शहर के अलग-अलग रास्तों पर कॉलेजों, पार्को होटलों पर नजरें रखी वहीं पुलिस ने भी हिंदु संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखी। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष नीलमणि समाधिया ने कहा कि देश से इस प्रथा का कुछ ही वर्षों में नामोनिशान मिटा दिया जाएगा।

वेलेंटाइन-डे पर बाजारों में घूमकर प्रेमी जोड़ों पर नजर रखते बजरंग दल कार्यकर्ता।

>थाने ले जाकर मंगवाई माफी, चेतावनी देकर छोड़ा

खबरें और भी हैं...