शिवसेना ने फूंके वेलेंटाइन के कार्ड
बरनाला| रविवारको वेलेंटाइन-डे पर एक-दूसरे को दिए जाने वाले उपहारों और कार्डों को फूंककर शिव सेना ने प्रदर्शन किया। प्रधान करन अरोड़ा ने कहा कि वेलेंटाइन-डे यूरोपीय सभ्यता का त्योहार है। वहां के लोग इस दिन प्यार का इजहार करते हैं, क्योंकि वहां शादी करने पर प्रतिबंध था। जहां संत वेलेंटाइन को शादी करने पर फांसी की सजा दी गई थी। उसी की याद में हरेक साल वेलेंटाइन-डे मनाया जाता है।