पुनरजोत स्कूल का सालाना समागम 17 को
बरनाला | पुनरजोतस्कूल का सालाना समागम 17 फरवरी को किया जा रहा है, जिसमें आप के सांसद भगवंत मान पहुंच रहे है। यह जानकारी पुनरजोत ट्रस्ट के चेयरमेन वकील चंद जगदेव बाजवा ने दी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से विशेष जरूरत वाले बच्चों का स्कूल चलाया जा रहा है। समागम में डीसी भूपिंदर सिंह राय भी पहुंच रहे है। इस मौके पर सुरिंदरपाल कौशल, सुभाष हेड़ीके और संजीव कुमार हाजिर थे।