मदर टीचर्स स्कूल के बच्चों ने लगाया टूर
बरनाला| मदरटीचर्स स्कूल के बच्चों ने एक दिवसीय ट्रिप लगाया। इस दौरान बच्चों ने अलग-अलग जगह की यात्रा की। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल अजयपाल जायसवाल ने बताया स्कूल के छोटे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनका दिमाग तरोताजा करने के लिए इस तरह के टूर का आयोजन किया जाता है। स्कूल के बच्चों ने आस्था कालोनी, श्री राम मंदिर, गीता भवन आदि के दर्शन किए।