प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
बरनाला | श्रीगुरु रविदास वेलफेयर ट्रस्ट बरनाला की बैठक प्रधान जगतार सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि रविदास चौक में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके बूटा सिंह धालीवाल, भुपिंदर सिंह, जरनैल सिंह जस्सी, बिंदर सिंह, सतनाम सिंह सहजडा, राजविंदर राजा, बलवीर सिंह, विजय कुमार और अवतार सिंह ढिल्लों आदि मौजूद थे।