चाइनीज डोर की चपेट से बच्चा, 10 टांके लगे
बरनाला | रविवारको चाइनीज डोर की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। रजिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमोल सिंह बरनाला जोकि कचहरी चौक से वापस निरंकारी भवन के पास स्थित अपने घर लौट रहा था कि एसडी कालेज वाले रेलवे ओवरब्रिज पर चाइनीज डोर की चपेट में आने से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया। उसकी एक बाजू पर 10 के करीब टांके लगे हैं।