पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शीशन बने पैरामेडिकल एंड सेहत कर्मचारी फ्रंट के सचिव

शीशन बने पैरामेडिकल एंड सेहत कर्मचारी फ्रंट के सचिव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला| पैरामेडिकलएंड सेहत कर्मचारी फ्रंट जिला बरनाला की विशाल जत्थेबंधक कन्वेंशन लखवीर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को सिविल अस्पताल बरनाला में हुई। संबोधित करते राजीव कुमार, गुरमीत सुखपुरा, हरचरन सिंह चन्ना, डीटीएफ के जुगराज टल्लेवालियां, स्वर्णजीत सिंह, दर्शन कुमार, वरिंदर कुमार ने मांगों को लेकर विचार विमर्श किया और मुलाजिम विरोधी नीतियों की निंदा भी की। इस दौरान लखवीर सिंह को प्रधान, शीशन कुमार को सचिव, वरिंदर कुमार को वित्त सचिव, लक्ष्मण सिंह को उपाध्यक्ष, हरपाल कौर को उपाध्यक्ष, चमकौर सिंह, दर्शप्रीत सिंह को संयुक्त सचिव, बलजीत कौर को मुख्य सलाहकार, प्रकाश सिंह को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।

खबरें और भी हैं...