लोगों को इंसाफ दिलाने में वरदान साबित हो रही 181 हेल्पलाइन : एसएसपी
सरकारकी तरफ से सूबे में शुरू की गई 181 हेल्पलाइन अपराध को कम करने और हर वर्ग के लोगों की पुलिस से संबंधित समस्याओं को हल करने में अहम रोल निभा रही है।
इस सेवा से जहां अपराध में कमी आई है, वहीं घरेलू, हिंसक या अन्य विभिन्न मामलों को बखूबी ढंग से सुलझाने में पुलिस की तरफ से पूरी मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि जिला में हेल्पलाइन 181 द्वारा जिला में जनवरी महीने में विभिन्न मामलों से संबंधित 135 शिकायतें आई, जिसमें 114 शिकायतों का समय पर निपटारा किया गया और बाकी रहती 21 शिकायतों को समय पर हल किया जाएगा।