- Hindi News
- National
- वेखेयों एसएचओ साहब ... असीं बादलां दे हलके तो आए हां, वर्दी उतरवां देआंगे
वेखेयों एसएचओ साहब ... असीं बादलां दे हलके तो आए हां, वर्दी उतरवां देआंगे
रविवारदेर शाम को लंबी हलके से पहुंचे चार युवाओं ने शहर के कचहरी चौक के बीच कार खड़ी कर शराब पीकर जमकर हुडदंग मचाया। ट्रैफिक जाम होने पर जब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचे एसएचओ सिटी दविंदर सिंह को नशे में धुत युवाअों ने कहा वेखेयो एसएचओ साहब साड्डे नाल पंगा ना लै लेयो, असीं बादलां दे हलके विच्चों आए हां, कल्ले-कल्ले दी वर्दी उतरवां देआंगे।
चाराेंको हिरासत में लिया
एसएचओकी शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश के बाद एसएचओ ने चारों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। थाने पहुंच कर पहले तो चारों ने फिर हुड़दंग मचाया फिर माफी मांगने लगे।
कचहरी चौक में कार खड़ी करने से जाम लग गया। लोगों ने शिकायत पुलिस से की। थाना सिटी के एसएचओ दविंदर सिंह मौके पर पहुंचे तो चारों युवक उनसे उलझ गए और हाथापाई पर उतर आए। इनमें से अरविंदर सिंह बराड़ ने खुद को एडवोकेट बताया और रौब दिखाने लगा। उसने ही एसएचओ को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी।
बरनाला के गांव भोतना में शादी से लंबी लौट रहे थे
चारोंयुवक बरनाला के गांव भोतना में शादी में आए थे। देर शाम वापस लंबी लौट रहे थे तो शहर के कचहरी चौक पर गाड़ी खड़ी कर शराब पीना शुरू कर दिया। चारों लंबी हलके के रहने वाले हैं और इनमें एक वकील है तीन खालसा कालेज पटियाला के छात्र हैं। आरोपियों में अरविंदर सिंह बराड़ निवासी लंबी, छात्र गुरदीप सिंह लंबी, छात्र गुरकीतम सिंह लंबी और छात्र करमजीत सिंह लंबी शामिल हैं।
> एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश देकर उतारा नशा
दिखा रहे थे रौब: एसएचओ
एसएचअोसिटी दविंदर सिंह ने कहा कि सभी चौक में गाड़ी लगाकर शराब पीने वाले युवक खुद को लंबी का बताकर रौब दिखा रहे थे। थाने में भी वह पुलिस मुलाजिमों से बदतमीती कर गाली-गालौच करने लगे। सभी शराब के नशे में धुत थे। पुलिस मुलाजिमों की वर्दियां उतरवा देने की बात बोल रहे थे।
सभी पर कार्रवाई होगी: एसएसपी
जबमामला एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के पास पहुंचा तो उन्होंने चारों युवकों पर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद चारों काे सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने ले जाया गया। एसएसपी ने कहा कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। सभी पर कार्रवाई की जाएगी। सभी नौजवानों का मेडिकल करवाया जा रहा है।