माेबाइल शॉप में घुसा ट्रक
संगरूर | यहांनेशनल हाईवे पर गत रात शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक एक ट्रक बेकाबू होकर मोबाइल शॉप में जा घुसा। हादसे में दुकान का काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत रात करीब साढ़े 10 बजे बरनाला चौक की तरफ से एक ट्रक रहा था। जैसे ही ट्रक दिल्ली-लुधियाना नेशनल हाईवे पर शहीद भगत सिंह चौक के पास पहुंचा तो बेकाबू होकर मोबाइल शॉप में जा घुसा, जिस कारण दुकान के अगले हिस्से के शैड कुछ समान का नुकसान हो गया। थाना सिटी पुलिस के सहायक थानेदार मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
ट्रक घुसने से दुकान की शेड सहित बाहर रखा सामान टूटा।