एथलेटिक्स में विजयी दमनीत सम्मानित
बरनाला | बाबागांधा सिंह पब्लिक स्कूल बरनाला के स्टूडेंट दमनीत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। स्कूल प्रिसिंपल कमलजीत कौर बाठ ने बताया कि 61वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेक्टिस चैंपियनशिप 2016 केरल में हुई। इन खेलों में स्टूडेंट दमनीत सिंह ने पहला स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल मैनेजमेंट ने दमनीत को ट्राफी देकर सम्मानित किया।