डीआईजी ने की पुलिस नाकों की चेकिंग
बरनाला| बीतीरात शहर में लगे पुलिस नाकों की चैकिंग के लिए पंजाब पुलिस के कमांडेंट डीआईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार शहर पहुंचे और उन्होंने शहर में लगते पुलिस नाकों की चेकिंग की। डीआईजी परमार ने कहा कि पंजाब में अमन कानून की स्थिति बरकरार रखने के लिए चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अगर नाके दौरान कोई अफसर गैरहाजिर पाया गया तो बनती कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ एसपी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीएसपी पलविंदर चीमां, एसएचओ नवदीप सिंह भी हाजिर थे।