- Hindi News
- बरनाला चंडीगढ़ हाईवे पर हादसे में चालक की मौत
बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे पर हादसे में चालक की मौत
बरनाला-चंडीगढ़मेन हाईवे पर एक कार किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कार चालक की मौत हो गई। हाईवे पुलिस वैन हंडियाया के कर्मी दविंदरपाल सिंह और अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की नजदीकी मौड़ा वाले के पास एक कार खेतों में पलट गई। घटनास्थल पर जाकर देखा तो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ पड़ा था। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक कार चालक बठिंडा साइड से किसी समागम के बाद मालेरकोटला की तरफ जा रहा था। मृतक की पहचान मालेरकोटला के परमजीत सिंह शेरगिल के पुत्र नवदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बरनाला में हादसे के बाद खेतों में पलटी कार।