पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव स्तर तक मजबूत करेंगे पार्टी का ढांचा: ढींढसा

गांव स्तर तक मजबूत करेंगे पार्टी का ढांचा: ढींढसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारानानकियाणा साहिब में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तेजा सिंह कमालपुर समेत अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार और लोगों के बीच की कड़ी होती है। जो लोगों की समस्याओं को दूर करवाने में अहम रोल अदा करती है। ढींढसा ने लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए माना कि शिअद का जत्थेबंदक ढांचा गांव स्तर तक होने के कारण विरोधी गुट सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करने में सफल हो गए।

उन्होंने कहा कि १५ अक्टूबर तक सर्कल स्तर पर जत्थेबंदक ढांचा कायम किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के कार्यकाल को सफल बताया। ढींढसा ने कहा कि अकाली दल का जो विजन है, उसे उसे पूरा करने हेतु संगरूर बरनाला जिलों की अहम भूमिका होगी। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संत बलवीर सिंह घुन्नस, प्रकाश चंद गर्ग, विधायक इकबाल जीत झूंदा, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, सुखवंत सिंह सराओ, राजिंदर सिंह कांझला, गोबिंद सिंह कांझला, पावरकाम के एएम गुरबचन सिंह बची, ज्ञानी रघुबीर सिंह जखेपल, भूपिंदर सिंह भलवान, नुसरत अली खान मालेरकोटला, जसबीर सिंह द्योल जिला परिषद चेयरमैन, महिला अकाली दल विंग की जिलाध्यक्ष परमजीत कौर विर्क, अकाली दल के मीडिया प्रभारी गुरमीत सिंह जौहल, यूथ अकाली दल के जिला प्रधान सतगुरु सिंह नमोल, मनिंदर सिंह लखमीरवाला, जसविंदर सिंह लाली, जत्थेदार हरीनंद सिंह छाजला, इंद्रमोहन सिंह लखमीरवाला, जयपाल मंडिया, ज्ञान सिंह धूरी, सुरजीत खान पंजाब हज कमेटी मैंबर के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

बरनाला|अकाली दलबादल के नवनियुक्त जिला प्रधान परमजीत सिंह खालसा का सोमवार को गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में ताजपोशी समागम का आयोजन किया गया। जिसमें अकाली दल बादल के महासचिव एवं राज्यसभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींढसा ने विशेष तौर पर शिरकत की। उनके साथ सीपीएस संत बलवीर सिंह घुन्नस , हलका भदौड़ के इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु, अकाली दल के इंचार्ज कुलवंत सिंह कीतू और शिअद युवा व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल भी साथ थे। इस अवसर पर ढींढसा ने कहा कि अकाली दल सदैव अपने पुराने वर्करों का मान-सम्मान करता रहा है। जो भी पार्टी के लिए काम करता है पार्टी उसे हमेशा फल देती है। खालसा ने कई सालों से पार्टी के लिए दिन-रात एक किया इसलिए सीएम