पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल की बचने के लिए आदतंे सुधारें

दिल की बचने के लिए आदतंे सुधारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|बरनाला रोड़स्थित माता गुजरी नर्सिंग इंस्टीट्यूट में विश्व हार्ट दिवस के संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के डायरेक्टर नरेश जिंदल ने कहा कि भारत के साथ- साथ पूरी दुनियां में दिल के रोगों की बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंनें इन बीमारियों का मुख्य कारण सैर करना और बाहर का खाना है। बीमारियों से बचने के लिए सभी को अपनी आदतों में सुधार लाना होगा। संस्था के चेयरमैन एसके बांसल ने कहा है कि शिक्षित युवाओं को अपने आसपास के लोगों को दिल की बीमारियों के संबंध में लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि भयानक रूप धारण कर रही इस बीमारी पर काबू पाया जा सके। मौके पर जगदीश जिंदल, अमित टूटेजा, पूनम शर्मा, चेतन शर्मा, अमनदीप कौर, अमनदीप सिद्धू, मनप्रीत कौर, अवनीत कौर और रजनी बाला आदि उपस्थित थे।