पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सच्चे मन से मां की पूजा करने वालों की होती है हर इच्छा पूरी

सच्चे मन से मां की पूजा करने वालों की होती है हर इच्छा पूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|नवरात्रों केपांचवे दिन शहर के तमाम मुख्य मंदिरों में दिनभर तांता लगा रहा। नवरात्रों को लेकर धानक समाज की तरफ से माता शीतला देवी मंदिर में ज्वाला देवी जी से मां की पावन ज्योति लाई गई है, जिसके दर्शन करने भारी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचे। इसके अलावा शहर के चिंतपूर्णी मंदिर, माता नैना देवी मंदिर, गीता भवन, गीटी वाला मंदिर, झंडा वाला मंदिर, श्री आदी शक्ति माता मंदिर आदि में सुबह-शाम माता की आराधना की जाती है और आरती के बाद कंजक पूजन किया जाता है। विवेक धाम मौड़ा वाली कुटिया में संगतों को संबोधित करते स्वामी सहज प्रकाश जी महाराज ने कहा कि नवरात्रों पर जो भी भक्तजन मां की सच्चे मन से पूजा करते हैं मातारानी उनकी हर इच्छा पूरी करती है। दूसरी तरफ, नवरात्रों पर श्री नवदुर्गा भजन मंडली की तरफ से गोबिंद कालोनी में मातारानी के विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकार राकेश सोनी और विकास सोनी विक्की ने महामाई का गुणगान कर संगतों को निहाल किया।

माता की पावन ज्योत के दर्शन करने पहुंचे भक्तजन।