धार्मिक मुकाबले करवाए
बरनाला|नवरात्रों केअवसर पर श्री गणेश उत्सव क्लब की तरफ से हंडियाया रोड पर बाबा दीप सिंह नगर में आयोजित श्री दुर्गा महोत्सव के दौरान बच्चों के माता की भेंटें सुनाने के धार्मिक मुकाबले करवाए गए। विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधान हरीश गोयल, जतिंदर गोयल और जीवन गर्ग ने बताया कि रोजाना शाम 4 बजे से 7 बजे तक भागवत-भास्कर आचार्य सूर्यकांत शास्त्री देवी भागवत कथा कर संगतों को निहाल कर रहे हैं। प्रतियोगिता में रूपल राजन ने पहला, माही राजन ने दूसरा और आशू ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि देवांशु और मुस्कान को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। आचार्य ने बताया कि धार्मिक मुकाबलों से जहां बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं उनमें धार्मिक प्रवृति भी पैदा होती है और बच्चों में हौसला भी बढ़ता है। सभी विजयी बच्चों को और भाग लेने वाले बच्चों को क्लब के प्रधान हरीश गोयल, जतिंदर गोयल और जीवन गर्ग सीए ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जतिंदर गोयल ने बताया कि मंगलवार 30 सितंबर को महामाई का विशाल जागरण होगा, जिसमें कलाकार राकेश राधे मां भगवती का जागरण करेंगे। अंत में माता की आरती की गई और प्रशाद वितरित किया गया। इस मौके पर यूथ खत्री सभा के जिलाध्यक्ष वरुण बत्ता, सुभाष गर्ग, संजीव थे।
धार्मिक मुकाबलों में भाग लेती छात्राएं।