- Hindi News
- शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली
शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली
भास्कर न्यूज|भदौड़ (बरनाला)
शिवरात्रिके उपलक्ष्य में शहर में सोमवार को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। त्रयोदशी मेला कमेटी के प्रधान राजेश शैली प्रवीण कुमार ने बताया कि त्रयोदशी मेला कमेटी हर साल भगवान शंकर का त्योहार शिवरात्रि धूम-धाम से मनाती है और विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है।
इस दौरान शोभायात्रा की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह पर शोभायात्रा के स्वागत में भक्तों ने लंगर लगाए। उन्होंने बताया कि भदौड़ के प्राचीन मंदिर में हर साल हजारों की संख्या में भक्त शिवरात्रि के दिन इक्कट्ठे होते है। इस मौके पर जैपाल सिंगला, प्रदीप रिंका, राजिंदरपाल, बब्बू, मनोज सिंगला, विकास कुमार, संजय कुमार, हीरा लाल, सुमीत गर्ग आदि हाजिर थे।
भदौड़ में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।