विशेष स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन
बरनाला |पंजाब स्टेट डेफ एंड डम स्पोर्ट्स एसोसिएशन पटियाला की ओर से करवाए गए तीसरे कब्बडी मुकाबले में बरनाला के पवन सेवा समिति विशेष जरूरतों वाले बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। दीप्ति शर्मा ने बताया कि विशेष जरूरतों वाले बच्चों के कब्बडी मैच चंडीगढ़ में करवाए गए थे, जिसमें बरनाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। स्कूल की तरफ से सतवंत सिंह, जगसीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, कर्मजीत सिंह, किरणदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरजिंदर सिंह ने भाग लिया। खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल के प्रधान बसंत गोयल, बबीता शर्मा, कृष्णा, कमलजीत कौर, नीतू, हरमीन, सुखविंदर कौर, कंचन दुआ, शिवांगी, मास्टर चरण दास ने बच्चों को बधाई और सम्मानित भी किया गया।
स्कूल कमेटी के मैंबर अध्यापक कब्बडी मैच जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।