पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकों में सीसीटीवी लगाने सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने के आदेश

बैंकों में सीसीटीवी लगाने सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने के आदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला |शहर के रेडक्रास भवन में सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, लीड बैंक बरनाला की 32वीं जिला सलाहकार कमेटी, जिला स्तरीय रेवन्यू कमेटी और सिक्योरिटी कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने की। उन्होंने जिले के साथ संबंधित सरकारी, सहकारी और गैर-सरकारी बैंकों की ओर से कर्जा योजना के अधीन कर्जों की बांट संबंधी कार्यशैली का जायजा लिया। डीसी ने केन्द्र और पंजाब सरकार की भलाई स्कीमों के तहत स्पांसर केसों का निर्धारित समय में निपटारा करने की हिदायतें जारी की। इस दौरान डीसी ने समूह बैंक अधिकारियों को बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने की सख्त निर्देश दिए। चीफ मैनेजर लीड बैंक बरनाला रमेश गोयल ने बताया कि साल 2014-15 तक बैंकों ने तरजीही क्षेत्र में 1121 करोड़ के कर्ज बांटे, जिसमें सबसे ज्यादा खेतीबाड़ी के क्षेत्र में 756 करोड़ रुपए के कर्ज बांटे गए।