पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर काउंसिल चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने किए प्रबंध मुकम्मल

नगर काउंसिल चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने किए प्रबंध मुकम्मल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला/सुनाम | जिलेकी चार नगर काउंसिलों के 25 फरवरी को होने जा रहे चुनाव को लेकर उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होगी। इसी के साथ ही मंगलवार से कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो जाएगा। उम्मीदवार 10 से 13 फरवरी तक सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। 14 को पत्रों की पड़ताल होगी और 16 को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि उम्मीदवार चुनाव आचार संहिता की पालना करें। चुनावों को लेकर सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए हैं। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि शहर में अमन-कानून बरकरार रखा जाएगा और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।