पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधे घंटे में तय होती है एक किमी. की दूरी

आधे घंटे में तय होती है एक किमी. की दूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी सड़कों पर हर तरफ लगे वाहनों के जाम के कारण आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एक किलोमीटर का सफर तय करने के लिए वाहनो को लगभग एक घंटे लग जाता है। एक लाख की अबादी वाले शहर की ट्रैफिक को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास सिर्फ 26 पुलिसकर्मी है। उनमें से भी ज्यादातर स्पेशल डयूटी पर ही तैनात रहते है।

इस कारण घरो से निकलने वाले लोग ज्यादातर समय सड़कों पर ट्रैफिक में फंस कर ही बिताते है। शहर की मुख्य सड़कें कच्चा कॉलेज रोड, पक्का कॉलेज रोड, धनौला रोड, रामबाग रोड, भगत सिंह रोड, सेखा रोड, जंडा वाला रोडा, सदर बाजार, हंडियाया बाजार, फरवाही बाजार में हर तरफ लगने वाले जाम से लोग बेहद परेशान है।

सड़कोंपर तैनात हो पुलिस कर्मी: व्यापारमंडल के प्रधान अनिल बांसल नाणा, समाजसेवी वरुण वत्ता, परवीन सिंगला, रामपाल सिंगला, अश्वनी टोनी ने कहा कि बाजारों में ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात नहीं रहते। लोग कहीं भी अपना वाहन खड़ा कर दें तो उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। लोग अपनी मनमर्जी से कहीं भी वाहन पार्क कर चले जाते हैं, इससे आम लोगों को ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है। लोगों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के सुस्त रवैये के कारण लोगो को इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक शहर के सभी मुख्य सड़कों पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं की जाती तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जाम में फसें लोग कई बार सड़क पर आपस में हाथापाई भी हो जाते है। जिससे सड़कों पर वाहनों की कतारे और लंबी हो जाती है।

बरनाला में सोमवार को धनौला रोड़ पर ट्रैफिक जाम से लगी वाहनों की लंबी कतारें।

स्पेशल ड्यूटी के कारण रही है दिक्कत

^ट्रैफिकसमस्या के हल के लिए उनकी तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रैफिक कर्मचारियों को हर रोज धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम पर स्पेशल डयूटी पर जाना पड़ता है। जिस कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालना और मुश्किल हो जाता है। ट्रैफिक पुलिस की भर्ती के लिए वरिष्ठाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। मंगतराय, जिला ट्रैफिक इंचार्ज