- Hindi News
- पंजाबियों ने दी सबसे ज्यादा कुर्बानियां : सांसद मान
पंजाबियों ने दी सबसे ज्यादा कुर्बानियां : सांसद मान
भास्कर न्यूज | महलकलां(बरनाला)
नजदीकीगांव कुतबा में आयोजित शहीदी जोड़ मेले में सोमवार को सैकड़ों की तादाद में सिख संगत ने पहुंचकर वाहेगुरु से अरदास की और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने विशेष तौर पर शिरकत की।
उन्होंनें समागम को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद कौम का सरमाया होते हैं और हमें शहीदों की शहादत को कभी भूलना नहीं चाहिए। जो पार्टियां शहीदों को भूल जाती हैं वह कभी तरक्की नहीं करती। सांसद मान ने कहा कि दुनिया में सबसे पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब है, क्योंकि इसमें 35 महापुरुषों की बाणी दर्ज है। कुतबा की इस धरती पर 35 हजार के करीब सिंह सिंहों ने जाम पीकर देश कौम की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि सिर देकर और कुर्बानियां देकर ही देश को बचाया जा सकता है और पंजाबियों का नाम कुर्बानियां देने में सबसे आगे है। इस दौरान श्रद्धांजलि समागम में सीपीएस बलवीर सिंह घुन्नस, जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह खालसा, मक्खन सिंह धनौला, सुखविंदर सिंह, अजमेर सिंह खालसा, सरपंच हरभूपिंदर सिंह, मास्टर प्रेम कुमार, चेयरमैन अजीत सिंह कुतबा , वाइस चेयरमैन रूबल गिल, बलदेव सिंह, विधायक बीबी हरचंद कौर घनौरी, साबका कैबिनेट मंत्री गोबिंद सिंह कांझला, पूर्व सांसद एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा, शिअद के राष्ट्रीय प्रधान सिमरनजीत सिंह मान, जिला प्रधान रणजीत सिंह संघेडा, वजीरचंद आदि नेता शहीदों के आगे नतमस्तक हुए। (गुरभिंदर गुरी)