विष्णु महायज्ञ को लेकर शोभायात्रा आज
बरनाला|विष्णु महायज्ञसमिति बरनाला शहरवासियों के सहयोग से 11 फरवरी से अनाज मंडी में 108 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंगलवार को शहर में गीता भवन से विशाल शोभायात्रा निकलेगी, जिसकी अगुवाई बाबा बंसी वाले करेंगे। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे शुरू होगी जो शहर का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी।