लेफ्ट पार्टियों ने निकाला रोष मार्च
मजदूरोंको मुफ्त पलांट की स्कीम लागू करवाने, मजदूरों की मनरेगा राशि दिलाने, राशन डिपो पर सस्ता आटा दाल मुहैया करवाने की मांग को लेकर सोमवार को चार लेफ्ट पार्टियों ने शहर में विशाल रोष मार्च निकाल कर डीसी दफ्तर के समक्ष धरना दिया।
इस मौके पर रोजगार प्राप्त यूनियन कामरेड खुशियां सिंह, मजदूर मुक्ति मोर्चा के गुरप्रीत रूड़ेके, दिहाती मजदूर सभा के भोला सिंह कलालमाजरा, शेर सिंह फरवाही ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मजदूरों को पांच-पांच मरले मुफ्त पलांट देने का वायदा किया था। लेकिन अभी तक सरकार ने स्कीम को लागू नहीं किया। जिले में मनरेगा मजदूरों की 2 करोड़ 56 लाख की राशि प्रशासन के पास बकाया पड़ी है। इसके अलावा आटा-दाल स्कीम पर भी ग्रहण लग गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए तुरंत इन स्कीमों को लागू करे जिससे मजदूरो की आर्थिक हालत सुधर सके। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में उजागर सिंह बीहला, जसवंत सिंह, हरमनदीप सिंह,सुरजीत सिंह देहड़,राम सिंह, शिदर कौर, सवर्ण सिंह,सर्वजीत कौर, प्रकाश कौर आदि मौजूद थे।
लेफ्ट पार्टियों द्वारा डीसी दफ्तर के सामने धरना लगा कर नारेबाजी की गई।