- Hindi News
- नाटक और कोरियोग्राफी से मौजूदा राजनीति पर किया कटाक्ष
नाटक और कोरियोग्राफी से मौजूदा राजनीति पर किया कटाक्ष
बरनालामें श्री महाशक्ति कला मंदिर द्वारा आयोजित 37 वां तीन दिवसीय अखिल भारतीय नृत्य नाट्य मेले का समापन सोमवार को हो गया। अंतिम दिन लोक नृत्य की खूब धूम रही। उत्सव के आखिरी दिन देशभर से कई राज्यों में से 10 टीमों के पांच सौ से ज्यादा कलाकार पहुंचे। जिन्होंने समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ नाटक पेश कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नाटक और कोरियोग्राफी से मौजूदा राजनीति पर कटाक्ष किया।
इस अवसर पर एसएसडी कालेज, आर्यभट्ट कालेज बरनाला, एसडी हाई स्कूल बरनाला, एसएसडी स्कूल, किंग्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, एलबीएस आर्य महिला काॅलेज आदि की टीमों के कलाकारों ने कोरियोग्राफी, भंगड़ा, गिद्दा, बोलियां इत्यादि पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर गेस्ट आइटमें भी पेश की गई, जो आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर महाशक्ति कलां मंदिर के प्रधान अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि पंजाब के गर्भ में बहुत सी ऐसी कलाएं छुपी है जिनका अध्ययन नहीं किया जा सकता। मौके पर पावरकाम के चीफ इंजीनियर नवीन गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत हंडियाया,सुभाष गर्ग, राज धौला, भोजराज, रघुबीर प्रकाश गर्ग, शिव सिंगला मौजूद थे।
नाट्य मेले के अंतिम दिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
बरनाला में नाट्य मेले में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते नौजवान।
अक्स अबोहर की टीम को बेस्ट आर्टिस्ट का अवॉर्ड
नाटकमेले में अमृतसर की गुरु नानक देव की टीम के नाटक किनारे ने पहला, धरोहर यमुनागर की टीम के नाटक नीर नरूपम ने दूसरा और आर्य काॅलेज लुधियाना के नाटक सरहद के आर-पार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेस्ट कामेडी नाटक का अवॉर्ड अक्स अबोहर की टीम के नाटक किस्सा कुदरत दा को मिला जबकि स्पेशल अवॉर्ड आउंड बाक्स यमुनागर के नाटक कर्म-धर्म को दिया गया। बेस्ट आर्टिस्ट का अवॉर्ड नीर नरूपम के कलाकार कुलभूषण, दूसरा दर्म-धर्म, तीसरा बैस्ट कलाकार अवार्ड नीर नरूपम को मिला। सभी विजयी कलाकारों और उनकी टीम को मुख्यातिथि इंजीनियर नवीन गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह हंडियाया, विजय गर्ग, एडवोकेट शिवदर्शन शर्मा, श्री महाशक्ति कलां मंदिर के प्रधान अनिल दत्त शर्मा, मनीषी दत्त शर्मा, मनीषी दत्त, प्रभात गैस एजेंसी के एमडी जतिंदर गोयल, सुभाष गर्ग आदि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।