पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकालडिग्री कॉलेज मस्तुआना साहिब के छात्रों ने पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की अगुवाई में संगरूर-बरनाला रोड पर चक्काजाम करके रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पीएसयू के जिला नेता शंकर बदरा ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को पूरा करने से भाग रही है। हर साल फीस में इजाफा किया जा रहा है।

दलित छात्रों से फीस वसूलने वाली संस्थाओं पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। सरकार छात्रों का बस पास खत्म कर रही है। उन्होंने मांग की कि थाना चीमां में छात्रों पर दर्ज हुआ मामला रद्द किया जाए ट्रांसपोर्टरों का नाका तुरंत उठवाया जाए। उन्होंने ऐलान किया कि 11 फरवरी को संगरूर-बरनाला की सभी संस्थाओं में मुकम्मल हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर शेखर मस्तुआना, जगगा नागरी, शिंगारा नमोल, अवतार सुनाम, हरमनजोत कौर, मनी कौर, कुलविंदर कौर, संदीप कौर आदि मौजूद थे।

सोमवार को संगरूर में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए छात्र।