पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध हालत में प्रवासी व्यक्ति का कत्ल, पर्चा

संदिग्ध हालत में प्रवासी व्यक्ति का कत्ल, पर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनालापुलिस को 3 जनवरी को खुड्डीखुर्द की ड्रेन के पास प्रवासी व्यक्ति के शव मिलने का मामला पुलिस अभी तक ट्रेस नहीं कर सकी कि सोमवार को पुलिस को गांव धौला में स्थित तालाब से एक और प्रवासी व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही डीएसपी तपा केसर सिंह और एसएचओ तपा मलकीत सिंह चीमां मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। एसएचओ चीमां ने बताया कि शव किसी प्रवासी नेपाली व्यक्त का लगता है जिसका कत्ल किया गया है। उन्होंने बताया कि शव इतना सड़ चुका है कि इसकी पहचान नहीं हो सकी। शव की पहचान के लिए सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखा गया है। अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।