पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगे कैमरे को लेकर की गई थी फिल्म मेकर अनूप की हत्या

महंगे कैमरे को लेकर की गई थी फिल्म मेकर अनूप की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला-बाजाखानारोड पर स्थित लसाडा ड्रेन के पास से 4 फरवरी की शाम बरामद हुए एक अधजले शव की पहचान के बाद पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक अनूप कुमार शर्मा यूपी के गोरखपुर जिले के थाना गोला बाजार के गांव कोवाडिल का रहने वाला था और फिल्म की शूटिंग के लिए बरनाला आया था।

पुलिस के मुताबिक मृतक के पास छह लाख की कीमत का महंगा कैमरा था और आरोपियों ने कैमरे को लेकर उसकी हत्या कर शव को जला दिया। पुलिस ने मामले में पहले से ही हत्या का मामला दर्ज कर रखा है। सोमवार को पुलिस ने मृतक के भाई और उसके परिजनों के बयानों पर काला और अन्य दो और लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

प|ी की डायरी में लिखकर आया था कि वह बरनाला जा रहा है

एसपीस्वर्ण सिंह खन्ना ने बताया कि मृतक के भाई केश भान शर्मा के अनुसार 3 फरवरी को उसका भाई अनुप अपनी प|ी की डायरी में लिख कर आया था कि वह पंजाब के बरनाला शहर में किसी काला बरनाला नाम के व्यक्ति के पास फिल्म की शूटिंग करने के लिए जा रहा है। रास्ते में वह दो घंटे के लिए किसी फिल्म की शूटिंग करने के लिए करनाल रुका और बाद में वह अपने साथियों सहित बरनाला के लिए रवाना हो गया। उसी दिन रात्रि 10.48 मिंट पर उसकी अपने साले से बात हुई कि वह बरनाला पहुंच गया है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा।