खेत में गैस चढ़ने से किसान की मौत
बरनाला | खेतोंमें स्प्रे करते समय गैस चढ़ने से एक किसान की मौत हो गई। गांव ढिलवां के रणधीरज सिंह अपने खेतों में कीटनाशक स्प्रे कर रहा था तो अचानक गैस चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।