पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारियां पूरी

विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारियां पूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें बाबा बंसी वाले जी की असीम कृपा से श्री विष्णु महायज्ञ समिति बरनाला शहरवासियों के सहयोग से 11 फरवरी से अनाज मंडी में 108 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन शुरू होगा। इसको लेकर आज मंगलवार को शहर में गीता भवन से विशाल शोभायात्रा निकलेगी, जिसकी अगुवाई बाबा बंसी वाले करेंगे।

कार्यक्रम प्रबंधक प्रधान अजय जिंदल, दिनेश सहौरियां, रमेश लहरी, राजपाल शर्मा, मनोज सिंगला, भूषण जैन और मनोहर सहौरियां ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 1 बजे शुरू होगी जो पूरे शहर का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी।

शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक झांकियां कोलकाता से पहुंचे कारीगरों ने तैयार की हैं। उन्होंनें बताया कि कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं और रोजाना सवा करोड़ मंत्रों का जाप होगा, जिसके लिए देश के कोने-कोने से 150 के करीब ब्राह्मण भी शहर में पहुंच चुके हैं। उन्हों-ने बताया कि 11 फरवरी से 17 फरवरी तक रोजाना हवन-यज्ञ होगा। इसके लिए 108 हवन कुंड बनाए गए हैं। यज्ञ सुबह 8 से 12 बजे तक और शाम 2 बजे से 5 बजे तक होगा। इसके अलावा रोजाना शाम 3 बजे से 6 बजे तक आचार्य सुभाष चंद्र शास्त्री जी(सहारनपुर वाले)संगीतमय ढंग से विष्णु कथा कर संगतों को निहाल करेंगे। रात्रि रोजाना 8 से 10 बजे तक संतों के प्रवचन होंने और भजन संध्या होगी। आयोजकों ने बताया कि इस विशाल कार्यक्रम को लेकर यज्ञ में देसी घी की 30 टन सामग्री तैयार की गई है और 324 यजमान इसमें भाग लेंगे।

रोजाना भंडारा अटूट चलेगा। उन्होंने समूह शहरवासियों से कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है।

शोभायात्रा के लिए कोलकता के कारीगरों से तैयार की अद्भूत झांकियां।

कार्यक्रम के आयोजत बाबा बंसी वाले जी।