पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन और लिस्ट जारी होने से सियासत तेज

नामांकन और लिस्ट जारी होने से सियासत तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकाउंसिल चुनाव को लेकर वीरवार को अकाली, भाजपा और कांग्रेसी उम्मीदवारों ने एसडीएम दफ्तर में अपने नामांकन पत्र दाखिल करवाए और अपनी-अपनी जीत का दावा पेश किया।

इस दौरान कई वार्डों से आजाद उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र भरे। अकाली दल की तरफ से जिला शहरी प्रधान संजीव शौरी, भाजपा की तरफ से जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह हंडियाया और कांग्रेस की तरफ से हलके के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों अपने अपने पार्टियों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंचे। अकाली दल के शहरी जिलाप्रधान संजीव शौरी और भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह हंडियाया ने कहा कि तमाम वार्डों में अकाली-भाजपा के उम्मीदवार भारी जीत हासिल करेंगे और नगर काउंसिल का प्रधान गठबंधन से ही बनेगी जबकि कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि शहर के वार्डों की हालत काफी दयनीय है और पिछली नगर काउंसिल कमेटी ने शहर का कोई विकास नहीं करवाया। उन्होंने दावा किया की कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नगर काउंसिल के तमाम 31 वार्डों में शानदार जीत हासिल करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा से शशि मित्तल, यादविंदर शंटी की प|ी मंज शर्मा, रघुबीर प्रकाश गर्ग, नीरज गर्ग, मीना शर्मा, कांता रानी, अकाली दल की तरफ से शहरी प्रधान संजीव शौरी मंटी, सोनी जागल, जसमेल सिंह, जगगी एमसी, रम्मी ढिल्लों, परमजीत सिंह ढिल्लों और कांग्रेस की तरफ से मक्खन शर्मा, रजनीश भोला, महेश लोटा, हरविंदर चहल, पुनीत जैन, मुनीश कुमार(अलाला वाले), बलदेव भुच्चर, सुखजीत कौर आदि उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इस मौके पर विधायक केवल ढिल्लों के बेटे कर्ण ढिल्लों, सियासी सचिव गुरजीत बराड, जिलाप्रधान परमजीत मान, धनवंत दधाहूर, सूरत सिंह बाजवा, रोबी ठेकेदार, हैप्पी ठेकेदार, राजीव गुप्ता लूबी, हरीश सिंगला आदि मौजूद थे।

नामांकनसे संबंधित फोटो अंदर के पेज पर भी...

संगरूर और बरनाला की नगर काउंसिलों में पार्षद पद के उम्मीदवारों ने नामांकन भरने के अंतिम दिन वीरवार को अपने-अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ एसडीएम दफ्तर में पर्चा दािखल किया। इस दौरान अकाली-भाजपा, कांग्रेस के उम्मीदवार सहित आजाद प्रत्यािशयों ने अपनी जीत का दावा किया। दूसरी तरफ कांग्रेस ने संगरूर नगर काउंसिल के 27 वार्डों में और भवानीगढ़ में अकाली-भाजपा ने अपनेे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी हैं। संगरूर नगर काउंसिल में कांग्रेसियों की लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी में अंतर्विरोध साफ देखा जा रहा है। इससे क्षेत्र में सियासत तेज हो गई है।

तपा(बरनाला)| तपानगर काउंसिल चुनाव के लिए वीरवार को 26 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिनमें शिअद की तरफ से 4 उम्मीदवारों, भाजपा की तरफ से 4 उम्मीदवारों और 18 आजाद उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड नंबर-2 से जसपाल कौर, वार्ड नंबर-4 से लता शर्मा, वार्ड नंबर-5 से बुद्ध राम, राकेश कुमार, भूषण कुमार घोगी, वार्ड नंबर-6 से अश्वनी कुमार, वार्ड नंबर-8 से गुरबिंदर बासी, रणजीत सिंह, वार्ड नंबर-9 से गुरसेवक सिंह सोनी, सुखविंदर सिंह, वार्ड नंबर-11 से वीरपाल कौर, नेक राम, लाभ सिंह, वार्ड नंबर-12 से दविंदर कुमार टीटू, कमलदीप शर्मा, हरदीप सिंह, वार्ड 13 से सोनिया रानी, हरबंस कौर, सरबजीत कौर, वार्ड नंबर-14 से कुलविंदर सिंह, सुरिंदर कुमार, रणजीत सिंह, वार्ड 15 से गुरमीत सिंह, खेमकरन बिट्टू, चंचल कुमार ने पत्र भरे।

बरनाला में वीरवार को कांग्रेसी उम्मीदवार महेश लोटा के नामांकन पत्र दाखिल करवाते विधायक केवल सिंह ढिल्लों अन्य।

वार्ड नंबर नाम

1सीता देवी

2 जरनैल सिंह

3 पवन कुमार

4 हरविंदर कौर

5 गुरप्रीत सैणी बब्बू

6 धन सिंह

7 गुरदीप कौर

8 हरबंस लाल

9 सुभाष कुमार कंडा

10 गीता रानी

11 नरेश जुनेजा

12 रवि चावला

13 सीमा गाबा

14 हरपाल सिंह

वार्डनंबर नाम

15महेश कुमार मेशी

16 प्रभा ढींगरा

17 जगजीत काला

18 बलवीर कौर

19 राजिंदर कौर वर्मा

20 जगविंदर काला

21 मनदीप मित्तल

22 पूनम कांगड़ा

23 जैला सिंह

24 लछमण दास लालका

25 कुलविंदर कौर

26 नछतर सिंह

27 दलजीत सिंह

---------------------

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए ब्लॉक प्रधान नत्थू लाल ढींगरा।