पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों की बनेगी मूवी

वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी जोड़ों की बनेगी मूवी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइनडे को लेकर जहां प्रेमी प्रेमिकाएं एक-दूसरे को गिफ्ट लेने-देने की तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं उन्हें 14 फरवरी को बड़े ध्यान से प्यार का इजहार करना पड़ेगा। क्योंकि हिन्दू संगठनों ने पश्चिमी सभ्यता को देश से निकालने के लिए शहर में नाकाबंदी कर दी है। संगठन जगह-जगह कैमरे लेकर घूमने की तैयारी में है।

वीरवार शाम को बजरंग दल के जिला प्रधान नीलमणि समाधिया की अध्यक्षता में तमाम कार्यकर्ताओं ने थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह विर्क को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक जगहों पर वेलेंटाइन-डे मनाने वाले प्रेमी जोड़ों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

वीरवार को हिन्दू संगठनों ने एक आपात बैठक बुला शपथ ली कि 14 फरवरी को अगर कहीं भी किसी भी लड़के को किसी लड़की से छेड़छाड़ करते देखा गया तो उनकी तस्वीरें खींच पुलिस उनके घरवालों को भेज दी जाएंगी। नीलमणि समाधिया ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को डराना धमकाना नहीं, बल्कि रास्ता भटककर हिन्दू संस्कृति को छोड़कर पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ रहे युवाओं को अपनी हिन्दू संस्कृति की ओर लाना है। उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन डे हमारी हिन्दू संस्कृति के लिए खतरा बनता जा रहा है तथा इससे देश में अश्लीलता को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम पर रोक लगानी चाहिए।

उन्होंने एसएचओ को ज्ञापन सौंपते ऐसे कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भी दी की अगर शहर में कोई भी वेलेंटाइन-डे मनाते पकड़ा गया तो परिणाम घातक होगा और जिसका जिम्मेदार खुद प्रशासन होगा। इस अवसर पर राकेश कुमार, नायब सिंह काला, रामलाल बदरा, शामसुंदर गुप्ता आदि मौजूद थे।

बरनाला में वीरवार शाम को एसएचओ सिटी कुलदीप सिंह विर्क को ज्ञापन सौंपते बजरंग दल के कार्यकर्ता।