पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु ने भरवाए नामांकन पत्र

गुरु ने भरवाए नामांकन पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तपानगर काउंसिल चुनाव के लिए वीरवार को हलका इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु और जिला प्रधान परमजीत सिंह खालसा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। गुरु ने बताया कि तपा के कुल 15 वार्डों में 10 सीटों पर शिअद और 5 पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। जिसमें भाजपा के उम्मीदवार वार्ड नंबर-4 से अनुराधा गौड, वार्ड नंबर-5 से भूषण कुमार, वार्ड नंबर-9 से गुरसेवक सिंह सोनी, वार्ड नंबर-11 से नेक सिंह, वार्ड नंबर-14 से रणजीत सिंह चुनाव लड़ेंगे। जबकि अकाली दल की तरफ से वार्ड नंबर-1 से मलकीत कौर, वार्ड नंबर-2 से धर्मपाल पाल काली, वार्ड नंबर-3 से विनोद कुमार काला, वार्ड नंबर-6 से मनदीप सिंह मान, वार्ड नंबर-7 से सुनीता बांसल, वार्ड नंबर-8 से गुरविंदर सिंह बासी, वार्ड नंबर-10 से गोरा देवी, वार्ड नंबर-12 से दविंदर कुमार टीटू, वार्ड नंबर-13 से सरबजीत कौर, वार्ड नंबर-15 से गुरमीत सिंह चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। उक्त सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वीरवार को तपा के एसडीएम शिव कुमार के पास जमा करवाए गए, जहां पत्र दाखिल करवाने हलका इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु, भाजपा के प्रधान मनोज कुमार मौजी, उपाध्यक्ष राकेश कुमार गोयल भी मौजूद थे।

उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करवाते हलका इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु अन्य भाजपा नेता।