पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में 150 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन फाॅर्म

जिले में 150 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन फाॅर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी चार नगर काउंसिल बरनाला, तपा, भदौड़, धनौला से चुनाव लड़ने के इच्छुक 150 प्रत्याशियों ने वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। मुख्य चुनाव अधिकारी डिप्टी कमिश्नर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि बरनाला के 31 वार्डों से 85 प्रत्याशी, तपा के 15 वार्डों से 26 प्रत्याशी, भदौड़ के 13 वार्डों से 21 प्रत्याशी धनौला के 13 वार्डों से 18 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक लाख 21 हजार 438 वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 57 217 महिलाएं 64221 पुरुष है। 13 फरवरी फार्म भरने की आखिरी तारीख है।