पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विष्णु महायज्ञ में डाली आहुतियां

विष्णु महायज्ञ में डाली आहुतियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतशिरोमणि बाबा बंसी वाले की असीम कृपा से श्री विष्णु सेवा समिति और शहरवासियों के सहयोग से शहर की अनाज मंडी में आयोजित 108 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन वीरवार को यजमानों ने सवा करोड़ मंत्रों का जाप किया और यज्ञ में आहुतियां डाली।

इस मौके पर हरिद्वार से संत समाज के मुखी स्वामी श्री रामाधराचार्य महाराज विशेष तौर पर पहुंचे जिन्होंने संगत को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया। यज्ञ में आहुतियां डालने और की परिक्रमा करने के लिए पुरा शहर उमड़ पड़ा। हरिद्वार, बनारस, अयोध्या, वृन्दावन से पहुंचे 150 के करीब ब्राह्मणों ने यज्ञ करवाया। वीरवार शाम को श्री विष्णु कथा के दूसरे दिन सहारनपुर से पहुंचे आचार्य सुभाष चंद्र शास्त्री ने संगीतमय ढंग से कथा कर संगत को निहाल कर दिया।

उन्होंने अपने मनमोहक भजनों से लोगों को नाचने और झूमने पर विवश कर दिया। सुभाष चंद्र शास्त्री ने कहा कि श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लेने से मनुष्य का बड़े से बड़ा पाप दूर हो जाता है और उसकी जिंदगी संवर जाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग यज्ञ में भाग नहीं ले सकते उन्हें यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से यज्ञ में भाग लेने जैसा ही पुण्य मिलता है। इस विष्णु यज्ञ से जो धुआं उठता है उससे जहां हमारा वातावरण स्वच्छ होता है वहीं धुएं के भीतर जाने से हमारा परमात्मा के प्रति लगाव भी अपने आप बढ़ने लगता है। समिति के प्रधान अजय जिंदल, पंडित सूर्यकांत शास्त्री, राकेश कुमार गौड़, रमेश लहरी, मक्खन लाल, राजपाल शर्मा, दिनेश सहौरियां और मनोज सिंगला ने बताया यह कार्यक्रम 17 फरवरी तक चलेगा। जिसमें रोजाना सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक यज्ञ हुआ करेगा और शाम 3 से 6 बजे तक आचार्य सुभाष चंद्र शास्त्री संगीतमय ढंग से प्रवचन भजनों की अमृतवर्षा करके संगतों को निहाल करेंगे। इसके अलावा रोजाना रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक संत-महापुरुषों के प्रवचन और भजन संध्या हुआ करेगी। उन्होंने समूह शहरवासियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर ग्रीन एवेन्यू के एमडी अशोक कुमार गर्ग, आस्था कॉॅलोनी के एमडी दीपक सोनी, समाजसेवी प्यारा लाल राएसरियां, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सोमनाथ सहौरियां, राजेश कुमार नीटू, गीता भवन के प्रधान बसंत कुमार गोयल, भोला अरोड़ा, भूषण जैन, ओमप्रकाश, गोपीचंद, राजिंदर संघेडा, राम गोपाल मौजूद थे।

लोगों को आशीर्वाद देते हरिद्वार से पहुंचे स्वामी श्री रामाधराचार्य जी महाराज।

वीरवार को विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ में आहुतियां डालते यजमान और शहरवासी।