लड़की को मिले शगुन के 15 हजार रुपए
भदौड(बरनाला)|पंजाब कीअकाली-भाजपा सरकार की तरफ से शुरू की गई शगुन स्कीम के तहत अकाली नेता बाबू अजय कुमार ने विवाहिता जसविंदर कौर के पिता केवल सिंह को 15 हजार रुपये की राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरेक गरीब और जरूरतमंद महिला के विवाह पर शगुन स्कीम के तहत 15 हजार रुपए देने का जो वादा किया है वह पुरा किया जा रहा है। जिसके चलते विवाहिता की शादी पर उसके पिता को यह रकम सौंपी गई। इस मौके पर सरपंच संतोख सिंह, भान सिंह, मग्घर सिंह, जसविंदर काला, विजय कुमार, गुरलाल सिंह, गुरमीत सिंह, गुरजंट सिंह मौजूद थे। (राकेश गर्ग)