पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी बैंक खातों को आधार कार्ड से जोड़ा जाए : डीसी

सभी बैंक खातों को आधार कार्ड से जोड़ा जाए : डीसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|जिला प्रशासनकी एलपीजी गैस एजेंसी के मालिकों से बैठक जिले के डीसी गुरलवलीन सिद्धू की अगुवाई में हुई। इस मौके पर खुराक सप्लाई विभाग की तरफ से विभाग के अधिकारी कौशल राव ने भाग लिया। डीसी ने गैस एजेंसी के मालिकों को सख्त निर्देश दिए की वह सभी बैंक खातों को आधार खातों के साथ जोड़ने और सभी गैस की कॉपियों को बैंक खाते के साथ जोड़ने की योजना को यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिया जा रहा लाभ सीधा बैंक खातों में पहुंचना चाहिए। इस योजना को तभी कारगर बनाया जा सकता है जब विभाग अपनी सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर ले। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसी मालिक जल्द से जल्द इस योजना को पूरा करे। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं के खाते आधार कार्ड से नहीं जुड़े हैं उन्हें तुरंत जोड़ा जाए। इस मौके पर एडीसी सोमन चौधरी, एडीसी अमनदीप बांसल, खुराक सप्लाई अधिकारी सुनीत इन्द्र, रमेश गोयल, भारत भूषण हाजिर थे।