पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरनाला बठिंडा हाईवे किया जाम पुलिस कार्यशैली के खिलाफ रोष

बरनाला-बठिंडा हाईवे किया जाम पुलिस कार्यशैली के खिलाफ रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवघडैली में गत दिनों पति की जायदात हथियाने के लिए प्रेमी के साथ मिल कर एक नवविवाहिता द्वारा अपने पति का कत्ल करने के मामले में पुलिस की घटिया कार्यशैली से गुस्साए ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों ने वीरवार को मृतक का शव सड़क पर रखकर बरनाला-बठिंडा हाईवे पर चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। मृतक के भाई जसकरन सिंह और गुरसेवक सिंह ने बताया कि जसपाल की शादी इन्द्रजीत कौर से डेढ़ माह पहले हुई थी। शादी से पहले ही उसके सुंदर सिंह निवासी तपा से नाजायज संबंध थे। दोनों ने योजना बनाकर गत 9 फरवरी की रात को जसपाल सिंह को सुंदर सिंह के घर बुलाया।

वहां पर दोनों ने मिलकर जसपाल को शराब में कोई जहरीली चीज मिला कर दे दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी करना तो दूर अभी तक मामला भी दर्ज नहीं किया गया। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों का पक्ष ले रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने।

बरनाला-बठिंडा हाईवे पर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण।

डीएसपी के भरोसे के बाद शांत हुए लोग

डीएसपीतपा केसर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को शांत करते उन्हें भरोसा दिलाया कि दोनों आरोपियों पर पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने लोगों से कहा कि जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी के भरोसे के बाद लोग शांत हुए।